मंदिरों को दान में मिला धन अल्पसंख्यक, विधर्मियों के पास चला जाता है: प्रज्ञा ठाकुर

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:59 IST2021-10-10T21:59:41+5:302021-10-10T21:59:41+5:30

Money donated to temples goes to minorities, heretics: Pragya Thakur | मंदिरों को दान में मिला धन अल्पसंख्यक, विधर्मियों के पास चला जाता है: प्रज्ञा ठाकुर

मंदिरों को दान में मिला धन अल्पसंख्यक, विधर्मियों के पास चला जाता है: प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल, 10 अक्टूबर भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार को कहा कि देश के मंदिरों को सरकार के संरक्षण से मुक्त करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण के कारण मंदिरों को भक्तों द्वारा दान में मिला धन हिन्दुओं के विकास की जगह अल्पसंख्यक एवं विधर्मियों के पास चला जाता है।

ठाकुर ने यहां भारत भक्ति अखाड़ा का कार्यालय खोलने के अवसर पर कहा, ‘‘हमारे स्थान (मंदिर-मठ) सरकार के कब्जे में रहते हैं, सरकार के संरक्षण में रहते हैं। जिलाधिकारी उसका अध्यक्ष होता है। हिन्दुओं के मंदिर का जो धन है, बड़े-बड़े मंदिरों का जो धन है, वो धन अल्पसंख्यकों को जाता है, विधर्मियों को चला जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत भक्ति अखाड़ा इसका विरोध करता है और इसके लिए संघर्ष करेगा, आंदोलन करेगा और सरकार से ये आवेदन करेगा कि जितने भी हमारे मंदिर है वे सरकार के संरक्षण से मुक्त हों।’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘हिन्दू धर्म मानने वाले लोग स्वयं अपने मंदिरों का संरक्षण भी कर लेंगे और उनका विकास भी कर लेंगे।’’ भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘मंदिरों में दान के रूप में मिले धन को हिन्दुओं के विकास में ही लगना चाहिए। ये भारत भक्ति अखाड़े का उद्देश्य है और इसको पूरा करेंगे।’’

ठाकुर ने कहा कि भोपाल में सिटी प्लाजा में भारत भक्ति अखाड़ा का कार्यालय बनाया गया है। यहां से भारत भक्ति अखाड़े की गतिविधियां प्रारंभ होंगी। धर्म का प्रचार प्रसार होगा। धर्म की रक्षा के लिए यहां कार्यक्रम किये जाएंगे और राष्ट्र की रक्षा के लिए एवं राष्ट्रभक्ति को जगाने के लिए यहां कार्यक्रम किये जाएंगे। गौरतलब है कि प्रयागराज कुंभ में भारत भक्ति अखाड़े का गठन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Money donated to temples goes to minorities, heretics: Pragya Thakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे