लाइव न्यूज़ :

मुंबई विमान क्रैश हादसे का CCTV वीडियो आया सामने, जानिए हादसे के पहले की कहानी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 29, 2018 18:12 IST

आपको बता दें कि विमान हादसे में मारे गए पांच लोगों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस 12 सीट वाले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उसमें सवार दो पायलट और दो रखरखाव इंजीनियर की मौत हो गई थी।

Open in App

मुंबई, 29 जूनः मुंबई के घाटकोपर के रिहायशी इलाके में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादस में चार्टर्ड प्लेन एक बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। बिल्डिंग पर प्लने के गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ था और आग का लग गई। हादसे के अगले दिन यानि शनिवार को एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान के क्रैश होने की घटना कैद हो गई है।   वहीं, आपको बता दें कि विमान हादसे में मारे गए पांच लोगों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस 12 सीट वाले छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से उसमें सवार दो पायलट और दो रखरखाव इंजीनियर की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी और हादसे की जांच की जा रही है। 

इधर, विमान रे रखरखाव में शामिल इंजीनियर सुरभि गुप्ता ने अपने पिता को फोन पर बताया था कि वह 'खराब विमान' में उड़ान के लिए जा रही हैं। सुरभि ने गुरुवार सुबह सोनीपत में अपने पिता से फोन पर बात की थी और विमान की खराब हालत के बारे में बताया था। 

सुरभि के पिता एस पी गुप्ता ने शक्रवार को सोनीपत में अपने आवास पर संवाददाताओं को बताया कि हमारी सुबह फोन पर बात हुई थी। रोजाना की बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह बदतर हालत वाले विमान में कुछ देर बाद उड़ान भरेगी। उसने बताया कि विमान की हालत बहुत खराब है। पिता ने आश्चर्य जताया कि ठीक हालत में नहीं होने के बावजूद उड़ान भरने की अनुमति किसने दी। 

हालांकि, गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस घटना के बाद अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जाएगी जिससे यह पता चल सके इस हादसे के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। सुरभि की पिछले साल ही शादी हुई थी और उसके पति भी पायलट हैं। हाल में महाराष्ट्र सरकार ने बहादुर युवा महिला के तौर पर सुरभि का सम्मान किया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें  

टॅग्स :विमान दुर्घटनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है