लाइव न्यूज़ :

कांचीपुरम मंदिर में बिपिन रावत के लिए मोक्ष दीप जलाया गया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 14:55 IST

Open in App

चेन्नई, नौ दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों को मोक्ष मिलने की प्रार्थना के साथ कांचीपुरम के प्रसिद्ध श्री कामाक्षी अम्मन मंदिर में मोक्ष दीप जलाया गया।

कांची कामकोटी पीठम ने बृहस्पतिवार को बताया कि श्री कामाक्षी अम्मन मंदिर में दिवंगत आत्माओं को ‘मुक्ति’ मिलने की प्रार्थना के साथ मोक्ष दीप जलाया गया।

कांची मठ ने एक बयान में कहा, ‘‘ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के अन्य अधिकारियों की असामयिक मृत्यु बेहद दुखद है। यह पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है।’’

बयान में कहा गया कि जनरल रावत ने विभिन्न पदों पर सशस्त्र बलों की सेवा की थी। उनके बलिदान और राष्ट्र की सेवा को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

इसी बीच यहां एक संगठन हिंदू मुन्नानी ने सीडीएस बिपिन रावत के निधन को ‘देश के लिए बड़ी क्षति’ बताते हुए केंद्र सरकार से इस दुर्घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के एक दल ने शुरू कर दी है। इस हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं