Mokama road accident: बाइक से गवासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे शिक्षक?, इनोवा गाड़ी ने मारी टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2024 15:16 IST2024-10-29T15:15:25+5:302024-10-29T15:16:05+5:30

Mokama road accident: कुल दुर्घटनाओं के 86 फीसदी घटनाएं एनएच पर हुई। इनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं स्टेट हाईवे पर हुई।

Mokama road accident 2 Teacher going Gavasa Sheikhpura Middle School on bike Innova car collided | Mokama road accident: बाइक से गवासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे शिक्षक?, इनोवा गाड़ी ने मारी टक्कर

photo-lokmat

Highlightsवर्ष 2023 में 2,142 दुर्घटनाएं बिहार से गुजरने वाली 6 एनएच पर हुई।शिक्षक बाइक से गवासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे।सबसे अधिक 539 दुर्घटनाएं एनएच-31 पर हुई. इसमें 431 लोगों की मौत हुई।

 

 

 

 

 

Mokama road accident:बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। राज्य में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन कहीं से कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना जिले के मोकामा-बख्तियारपुर से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह हादसा मोर गांव के पास हुआ। दोनों शिक्षक बाइक से गवासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे।

तभी तेज गति से झारखंड से पटना जा रहे इनोवा गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षक की पहचान मोर निवासी राजेश कुमार (पिता-स्वर्गीय नारायण सिंह ) के रूप में की गई है। यह अपने पीछे इनके तीन लड़कियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इसके अलावा बरहपुर के देवनंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद मोर और बरहपुर गांव मातम में डूब गया है। बता दें कि एनएच और आरसीडी सड़कों पर आए दिन दुर्घटना की खबर सामने आती हैं। लोग इन एनएच और आरसीडी सड़कों किलिंग जोन कहने लगे हैं। सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं एनएच और आरसीडी की सड़कों पर ही हो रही हैं। पुलिस मुख्यालय ने जो रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजा है।

उसके मुताबिक कुल दुर्घटनाओं के 86 फीसदी घटनाएं एनएच पर हुई। इनमें से 45 फीसदी दुर्घटनाएं स्टेट हाईवे पर हुई। वर्ष 2023 में कुल 2,142 दुर्घटनाएं बिहार से गुजरने वाली 6 एनएच पर हुई। इसमें 1,734 घायलों की मौत हो गई। सबसे अधिक 539 दुर्घटनाएं एनएच-31 पर हुई. इसमें 431 लोगों की मौत हुई।

Web Title: Mokama road accident 2 Teacher going Gavasa Sheikhpura Middle School on bike Innova car collided

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे