लाइव न्यूज़ :

मोइली ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: May 8, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कोरोना वायरस से दूसरी लहर से निपटने की रणनीति को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय रणनीति का अभाव है और शासन व्यवस्था ‘‘पूरी तरह ध्वस्त’’ हो चुकी है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा हालात को युद्ध जैसे हालात के तौर पर लेने की जरूरत है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है।

मोइली ने दावा किया, ‘‘यह काफी हैरानी करने वाली बात है कि भारत सरकार और कई राज्यों की सरकारें बहुत असंवेदनशील हैं तथा पहली एवं दूसरी लहर के लिए तैयार नहीं थीं। तीसरी लहर आने वाली है, ऐसा विशेषज्ञ कह रहे हैं। उनका कहना है कि तीसरी लहर बच्चों को निशाना बनाएगी।’’

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय रणनीति का अभाव है और शासन व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल