लाइव न्यूज़ :

जीतू जोसेफ की '12थ मैन' में नजर आएंगे मोहनलाल, जारी किया पोस्टर

By भाषा | Updated: July 5, 2021 18:05 IST

Open in App

कोच्चि, पांच जुलाई मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म '12थ मैन' की घोषणा की, जिसका निर्देशन 'दृश्यम 2' से प्रसिद्धि हासिल करने वाले निर्देशक जीतू जोसेफ करेंगे।

61 साल के अभिनेता ने टि्वटर पर इस बात की घोषणा करते हुए थ्रिलर फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया। '12थ मैन' का निर्माण एंटनी पेरमबवूर करेंगे, इन्होंने ही आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले दृश्यम और उसके सीक्वल का निर्माण किया था।

मोहनलाल ने ट्वीट किया, ‘‘ अपनी आगामी फिल्म '12थ मैन' की घोषणा कर मुझे बेहद खुशी हो रही है, इसका निर्देशन जीतू जोसेफ करेंगे जबकि आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले एंटनी पेरमबवूर इसके निर्माता होंगे।’’

दिग्गज अभिनेता ने जोसेफ के निर्देशन में पहली बार 2013 में रिलीज हुई मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ में काम किया था। इसके बाद इस वर्ष रिलीज हुई इसके सीक्वल में भी दोनों ने साथ काम किया था। '12थ मैन' के अलावा मोहनलाल और जोसेफ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘राम’ में भी साथ काम कर रहे हैं।

हालांकि ‘राम’ को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। जोसेफ ने पिछले वर्ष उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था, जिसमें यह कहा गया था कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गयी है। जोसेफ के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह