Mohan Yadav vs Rahul Gandhi: 'पता नहीं क्या चाहते हैं राहुल गांधी, अब तो शर्म आती है..,' नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन, बोले- देश से साफ होने जा रही कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 17:43 IST2025-08-17T17:42:22+5:302025-08-17T17:43:22+5:30

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारी पार्टी बीजेपी है। विश्व की सारी पार्टियां एक तरफ और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी एक तरफ।

Mohan Yadav vs Rahul Gandhi CM Dr. Mohan lashed out at the Leader of Opposition, Congress is going to be wiped out from the country says | Mohan Yadav vs Rahul Gandhi: 'पता नहीं क्या चाहते हैं राहुल गांधी, अब तो शर्म आती है..,' नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन, बोले- देश से साफ होने जा रही कांग्रेस

Mohan Yadav vs Rahul Gandhi: 'पता नहीं क्या चाहते हैं राहुल गांधी, अब तो शर्म आती है..,' नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन, बोले- देश से साफ होने जा रही कांग्रेस

Highlightsरतलाम को मिली 247 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातरतलाम के कुण्डाल में आयोजित हुआ लोकार्पण-भूमि पूजन कार्यक्रमआरएसएस और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की सीएम ने बताईं विशेषताएंकहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में बढ़ा भारत का मान

भोपाल/रतलाम: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष पद का मान घटा दिया है। इस बात पर शर्म आती है। उनकी मानसिकता से देश को खतरा है। राहुल अपनी हार की खीझ सुप्रीम कोर्ट, सेना और चुनाव आयोग का अपमान कर निकाल रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस अपने कुकर्मों की वजह से पूरे देश से साफ होती जा रही है। जनता राहुल और कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात 17 अगस्त को रतलाम जिले में कही। वे रतलाम के कुण्डाल में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने रतलाम को 247 करोड़ रूपये के 56 विकास कार्यों की सौगात दी। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारी पार्टी बीजेपी है। विश्व की सारी पार्टियां एक तरफ और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी एक तरफ। इसी भूमि से एक कार्यकर्ता खड़ा होता है, जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रचारक बनता है। फिर, नाम पाता है कुशाभाऊ ठाकरे। उन्होंने अपनी मेहनत अपने कर्मों से क्या संगठन खड़ा किया। उन्होंने ऐसा संगठन खड़ा किया कि पूरे देश में नगर पालिका कहीं जीती तो मध्यप्रदेश में जीती, सरकारें बनीं तो मध्यप्रदेश में। हमारे ही राज्य से भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने देश-दुनिया को बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता कैसे काम करता है। उनके एक-एक निर्णय से पता चलता है कि उनमें कितनी गंभीरता और गहराई थी। जब वे विपक्ष में भी थे तो क्या दहाड़ते थे।

नेता प्रतिपक्ष ने घटा दिया पद का मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने दिखाया कि विपक्ष का नेता कैसा होना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र में विपक्ष का कद बढ़ाया। लेकिन, बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि आज वर्तमान के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और स्व. वाजपेयी की तुलना करने में शर्म आती है। पता नहीं कांग्रेस को क्या हो जाता है। राहुल गांधी अपने कर्मों के कारण चुनाव हारते हैं। सरकार वो नहीं चला पाते, तो खीझ मिटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सेना  का अपमान करते हैं। पता नहीं आखिर राहुल गांधी क्या चाहते हैं। जिन बातों से लोकतंत्र गौरवांवित होता है, वो सब पर प्रश्न उठाते हैं। उनको जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी थी, लेकिन कुकर्मों के कारण, व्यवहार के कारण धीरे-धीरे ये साफ होती जा रही है। उसके बावजूद राहुल गांधी हैं कि मानते ही नहीं। वो अभी भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी मानसिकता से देश को खतरा है। 

किसान-जवान की बराबर चिंता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया भारत की ताकत पहचान रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। भारत 1947 में आजाद हुआ, लेकिन 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर थी। लेकिन, आज भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। आज भारत दुनिया की चार सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज किसान सम्मान निधि से किसानों का सम्मान बढ़ा है। उनमें और जवानों में कोई अंतर नहीं। दोनों जान की बाजी लगाकर देश की सेवा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जवानों और किसानों का बराबर ध्यान रख रहे हैं। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार किसानों को सम्मान निधि दे रही है, जबकि कांग्रेस ने एक ढेला नहीं दिया। कांग्रेस बेशर्मी से किसानों की बात करती है। साल 2002 तक किसान के लिए प्रदेश में केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की सुविधा दी गई। कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई की जमीन के लिए कुछ नहीं किया। उसके बाद जब बीजेपी की सरकार बनी तो सिंचाई की जमीन 44 लाख हेक्टेयर हुई। हमारी सरकार ने एक साल में साढ़े साथ लाख हेक्टेयर जमीन और बढ़ा दी। आज आपको नर्मदा का पानी मिल रहा है। आने वाले समय में पार्वती-काली-सिंध नदी जोड़ो परियोजना से एक-एक खेत में पानी पहुंचेगा। अभी प्रदेश में 52 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है, इसे साल 2028 तक 100 लाख हेक्टेयर करेंगे। बिजली-पानी-सड़क मिलने के बाद अन्न भंडारण के लिए किसान जान की बाजी लगा देते हैं। अभी तो हमने अपने पिटारे से कुछ ही सामान निकाला है। 

सब की चिंता कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदनावर के पास बन रहे पीएम मित्र पार्क से एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। बदनावर से उज्जैन जो सड़क बनी है, उससे लग रहा है कि सड़कों के मामले में हमने अमेरिका-लंदन को पीछे छोड़ दिया है। सभी किसानों को तीन साल में दो लाख अस्थायी और 30 लाख स्थायी बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। हम किसानों को बिजली का बिल भरने के झंझट से मुक्ति दिलाएंगे। आने वाले समय में सबको सोलर पंप देंगे। आप अपनी बिजली खुद पैदा करो और बिजली के बिल से मुक्ति पाओ।  बीजेपी की सरकार केवल बड़े बिजनेसमैन का ख्याल नहीं रखती। वह गरीब-युवा-अन्नदाता-नारीशक्ति का भी बराबर ख्याल रखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों का 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करने की व्यवस्था की। हमारी सरकार ने गरीबों की जान बचाने के लिए एयर एबुलेंस की व्यवस्था की है। इसके लिए केवल आयुष्मान कार्ड होना पर्याप्त है। हमारी सरकार ने दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले को 25 हजार रुपये देने का फैसला किया है। 

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें दूध उत्पादन से जोड़ने का फैसला किया है। सरकार गाय का दूध भी खरीदेगी। दूध उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है, हम चाहते हैं साल 2028 तक मध्यप्रदेश नंबर-1 होकर दूध की राजधानी बन जाए।  हम इस योजना में किसानों को दस लाख रुपये तक की मदद करेंगे। दुनिया के उथल-पुथल भरे माहौल में भारत को स्वदेशीकरण, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इसलिए आप कपास पैदा करो। हमारी सरकार इसे प्रोत्साहन दे रही है। हम धागा बनाने से लेकर रेडीमेड गारमेंट तैयार करने के रोजगारपरक कारखाने तैयार कर रहे हैं। इन उद्योगों में काम करने वाले महिला-पुरुषों को सरकार 5 हजार की आर्थिक सहायता देगी। हमारी सरकार आपके बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने के लिए 70 लाख रुपये तक खर्च करेगी। हम 5 साल में ढाई लाख पद भरेंगे। 22 हजार से ज्यादा पुलिस विभाग में होगी। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हमें सरकारी बसें फिर शुरू कर रहे हैं। गांव-गांव के लोग सुगमता से आ-जा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से सर्वे करवा रहे हैं, ताकि सभी का अपना घर हो सके। आप लोग योजना बनाएं हम बिलपाग में भी देव-देवी लोक बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां स्कूल, आईटीआई, आदिवासी छात्रों के लिए छात्रावास, तहसील कार्यालय, सड़कों, सिंचाई, मछली पालन, तालाब, बिजली के उपकेंद्र  सहित करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन की घोषणा की।

Web Title: Mohan Yadav vs Rahul Gandhi CM Dr. Mohan lashed out at the Leader of Opposition, Congress is going to be wiped out from the country says

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे