Mohan Cabinet Expansion: 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ी और 8 जुलाई को मोहन यादव सरकार में बने मंत्री, जानें कौन हैं रामनिवास रावत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2024 13:19 IST2024-07-08T13:17:05+5:302024-07-08T13:19:08+5:30

Mohan Cabinet Expansion: विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पद संभालने वाले मुख्यमंत्री यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को शामिल किया था।

Mohan Cabinet Expansion Left Congress on 30 April became minister in Mohan Yadav government on 8 July know who is Ramniwas Rawat | Mohan Cabinet Expansion: 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ी और 8 जुलाई को मोहन यादव सरकार में बने मंत्री, जानें कौन हैं रामनिवास रावत

file photo

HighlightsMohan Cabinet Expansion: भाजपा में शामिल हो गए थे।Mohan Cabinet Expansion: विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया था।Mohan Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 34 है।

Mohan Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने यहां राजभवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार के विधायक रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ दी थी और लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। रावत भले ही भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने राज्य विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया था।

एक चुनावी रैली में भाजपा में शामिल होने के बाद भी रावत सत्तारूढ़ पार्टी का हिस्सा बनने की पुष्टि करने से झिझक रहे थे। विधानसभा चुनाव के बाद 13 दिसंबर 2023 को पद संभालने वाले मुख्यमंत्री यादव ने 25 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को शामिल किया था। रावत के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मंत्रिमंडल में सदस्यों की अधिकतम संख्या 34 है।

Web Title: Mohan Cabinet Expansion Left Congress on 30 April became minister in Mohan Yadav government on 8 July know who is Ramniwas Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे