लाइव न्यूज़ :

संस्कार भारती के परिसर का उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे मोहन भागवत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संस्कार भारती के नये परिसर का उद्घाटन दो अप्रैल को संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए होगा। यह जानकारी जारी एक बयान में दी गई।

संस्कार भारती द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा गया यहां दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित परिसर कला एवं संस्कृति गतिविधि परिसर होगा और इसे 'कला संकुल' नाम दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि यह कला, साहित्य और रंगमंच की विभिन्न विधाओं को एक एकीकृत प्रारूप में प्रदर्शित करने के लिए समर्पित होगा और इसे व्यापक पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि परिसर का उद्घाटन आरएसएस प्रमुख भागवत की मौजूदगी में किया जाएगा और इस कार्यक्रम के लिए केवल चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

परिसर में एक पुस्तकालय, आर्ट गैलरी, प्रेक्षागृह, स्टूडियो और कॉन्फ्रेंस रूम सहित कई सुविधाएं हैं।

संस्कार भारती ने कहा कि 'कला संकुल' कला और संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र होगा।

उसने कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य भारत के पारंपरिक, शास्त्रीय, लोक और आधुनिक कलाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में राष्ट्रीय मूल्य उत्पन्न करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित