लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत एक अक्टूबर को जम्मू का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: September 16, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत एक अक्टूबर से जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद भागवत की जम्मू कश्मीर की यह पहली यात्रा होगी। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पांच अगस्त, 2019 को तत्कालीन राज्य का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया था और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था।

पदाधिकारी ने भागवत की यात्रा को 'नियमित’ बताते हुए कहा कि यह देश भर में संघ कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम का हिस्सा है। भागवत अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए कई बैठकें करेंगे।

उन्होंने बताया कि संघ के संपर्क कार्यक्रम के तहत भागवत का जम्मू की मशहूर हस्तियों की एक बैठक को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।

भागवत बृहस्पतिवार को राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता