लाइव न्यूज़ :

आरएसएस समन्वित व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करेंगे मोहन भागवत, सुधा मूर्ति, अजीम प्रेमजी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 8 मई कोविड-19 महामारी के मुकाबला के लिये लोगों में विश्वास पैदा करने के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समन्वित व्याख्यान श्रृंखला को सरसंघचालक मोहन भागवत, इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति, विप्रो समूह के संस्थापक अजीम प्रेमजी सहित अन्य हस्तियां संबोधित करेंगे ।

इस व्याख्यान श्रृंखला का शीर्षक ‘‘पोजिटिविटी अनलिमिटेड’’ रखा गया है । 11 मई से शुरू होने वाली यह व्याख्यान श्रृंखला पांच दिन चलेगी । इसका समन्वय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करेगा ।

संघ के दिल्ली प्रांत के प्रचार प्रभारी रीतेश अग्रवाल के बयान में कहा गया है कि आरएसएस एवं उसके सहयोगी संगठनों ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), फिक्की, भारतीय सनदी लेखा संस्थान, अध्यात्मिक संगठनों के सहयोग से ‘कोविड प्रतिक्रिया दल (सीआरटी) की शुरूआत की है ।

उन्होंने कहा कि यह टीम ‘‘पोजिटिविटी अनलिमिटेड’’ शीर्षक से व्याख्यान श्रृंखला की शुरूआत कर रही है ताकि जनसामान्य में महामारी से मुकाबला के लिये विश्वास पैदा किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो