लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत ने प्रणब मुखर्जी को RSS कार्यालय बुलाने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बुलाया था

By भाषा | Updated: July 8, 2018 08:31 IST

आरएसएस की ओर से प्रणब मुखर्जी को अपने एक कार्यक्रम में बुलाने और उनके न्योता स्वीकार कर लिए जाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुखर्जी की आलोचना भी की थी। 

Open in App

नागपुर, 8 जुलाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ सभी के लिए आत्मीयता को आदर्श मानता है और इसलिए उसे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपने कार्यक्रम में बुलाने में कोई हिचक नहीं हुई। 

भागवत ने कहा , ‘‘जब वह (मुखर्जी) एक पार्टी में थे , तो वह उनसे (कांग्रेस से) संबंधित थे , लेकिन जब वह देश के राष्ट्रपति बन गए तो वह पूरे देश के हो गए। ’’ 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित प्रेरणा विद्यार्थी सम्मेलन में उन्होंने कहा , ‘‘हमें उन्हें आमंत्रित करने में कोई हिचक नहीं हुई और उन्हें आने में कोई हिचक नहीं हुई। हम सब एक ही देश के हैं और हम सबमें एक दूसरे के लिए आत्मीयता होनी चाहिए। ’’ 

गौरतलब है कि पिछले महीने आरएसएस की ओर से मुखर्जी को अपने एक कार्यक्रम में बुलाने और पूर्व राष्ट्रपति द्वारा न्योता स्वीकार कर लिए जाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुखर्जी की आलोचना भी की थी।

प्रणब मुखर्जी के RSS के कार्यक्रम में शामिल होने से संघ को हुआ बड़ा फायदा, आवेदनों का लगा अंबार

प्रेरणा विद्यार्थी सम्मेलन में विद्यार्थी परिषद के संस्थापक दिवंगत दत्ताजी डिडोलकर के जीवन पर लिखी गई एक किताब का भी विमोचन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। 

गडकरी ने अपने छात्र जीवन के दिनों में डिडोलकर से अपनी चर्चाओं को याद किया।

टॅग्स :मोहन भागवतप्रणब मुख़र्जीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह