लाइव न्यूज़ :

Mohammed Shami Daughter holi: मोहम्मद शमी के ‘एनर्जी ड्रिंक’ पीने के बाद बेटी ने खेली होली?, बरेली मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- होली हराम है, शरीयत को जानते खेलता है, तो गुनाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 17:20 IST

Mohammed Shami Daughter holi: स्वयंभू धर्मगुरु एवं ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अब शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘‘शरीयत के खिलाफ’’ करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशमी की बेटी आयरा का होली खेलना शरीयत के खिलाफ है।फिर भी होली खेलती है तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा।अपील की है कि जो भी शरीयत में नहीं है, उसे अपने बच्चों को न करने दें।

Mohammed Shami Daughter holi: रमजान में मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी के ‘एनर्जी ड्रिंक’ पीने पर विवादास्पद बयान देने वाले स्वयंभू धर्मगुरु एवं ‘ऑल इंडिया मुस्लिम जमात’ के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अब शमी की बेटी के होली खेलने पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘‘शरीयत के खिलाफ’’ करार दिया है।

रजवी ने शनिवार देर शाम जारी एक वीडियो में कहा कि शमी की बेटी आयरा का होली खेलना शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह छोटी बच्ची है, अगर वह बिना समझे होली खेलती है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर वह समझदार है और फिर भी होली खेलती है तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा।

रजवी ने यह भी कहा कि उन्होंने शमी को पहले भी नसीहत दी थी, लेकिन उसके बावजूद उनकी बेटी का होली खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शमी समेत सभी परिजनों से अपील की है कि जो भी शरीयत में नहीं है, उसे अपने बच्चों को न करने दें।

होली हिंदुओं का बहुत बड़ा त्योहार है। लेकिन, मुसलमानों को होली खेलने से बचना चाहिए। क्योंकि, अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली खेलता है, तो वह गुनाह है।’’ रजवी ने इससे पहले छह मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीने को लेकर शमी पर निशाना साधा था।

उन्हें रोजा नहीं रहने पर गुनहगार और शरीयत की नजर में ‘‘मुजरिम’’ करार दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन मोहम्मद शमी को अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। मैं शमी को सलाह देता हूं कि वह शरीयत के नियमों का पालन करें और अपने धर्म के प्रति जिम्मेदार रहें।’’

टॅग्स :होलीमोहम्मद शमीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया