लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोविड-19 से मौत, तिहाड़ जेल ने की पुष्टि

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2021 13:33 IST

कोरोना संक्रमित होने के बाद से शहाबुद्दीन का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। दो-तीन दिन पहले पूर्व सांसद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद शहाबुद्दीन की कोविड-19 से दिल्ली के अस्पताल में मौततिहाड़ जेल में सजा काट रहे शहाबुद्दीन को पिछले हफ्ते डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बिहार के सिवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। वे कोरोना से पिछले कुछ दिनों से पीड़ित और अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। पीटीआई के मुताबिक तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने शहाबुद्दीन के निधन की पुष्टि कर दी है।

शहाबुद्दीन को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। दो-तीन दिन पहले शहाबुद्दीन को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले शनिवार सुबह ही शहाबुद्दीन के निधन की खबरें आई थी पर तब तिहाड़ ने इसका खंडन किया था। 

संदीप गोयल के अनुसार शहाबुद्दीन हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा तिहाड़ जेल में काट रहे थे। शहाबुद्दीन के 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दूसरी ओर इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार तिहाड़ की ओर से उपलब्ध कराए गए 23 अप्रैल तक के डाटा के अनुसार जेल में कैदियों में 227 एक्टिव केस हैं। वहीं 60 जेल कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित हैं। अधिकारियों के अनुसार चार कैदियों की मौत भी कोरोना से हो चुकी है।

हाल ही में तिहाड़ में बंद गैंग्स्टर छोटा राजन और जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को भी कोरोना संक्रमण होन की खबरें आई थी।

टॅग्स :बिहार समाचारकोरोना वायरसतिहाड़ जेलदिल्लीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया