लाइव न्यूज़ :

2019 में इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन, पार्टी की मुहर का इंतजार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 11:59 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक बार फिर से चुनाव के मैदान में कूदने की तैयारी में जुट गए हैं।

Open in App

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन एक बार फिर से चुनाव के मैदान में कूदने की तैयारी में जुट गए हैं। 2014 में मिली शिकस्त के बाद वह एक बार फिर से 2019 के आम चुनाव में फिर से किस्मत आजमाना चाहते हैं। इस बार वह तेलंगाना से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

2009 में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने राजनीति करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद कांग्रेस के टिकट पर  उत्तर- प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। वहीं 2014 में उन्होंने  राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गए थे। ऐसे में 2019 के चुनाव से पहले उन्होंने एक बार फिर से हुंकार भरी है।  लेकिन खास बात ये है कि इस बार वह पार्टी के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी पंसदीदा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

खबर के अनुसार एक साक्षात्कार में अजहर की इस बार अपने गृह राज्य तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश है।  यहां मैदान में उतरने के लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी हैं और कहा जा रहा है कि इसके लिए पार्टी ने हामी भी भर दी है। अजहर ने  कहा है कि अभी पार्टी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है लेकिन आखिरी फैसला पार्टी ही लेगी। इतना ही नहीं  उन्होंने कहा कि वह लोगों के आग्रह पर सिकंदराबाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं क्योंकि कई लोगों ने उनसे कहा है कि उन्हें अपने गृहनगर से चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि मैंने लोकसभा क्षेत्र में कई जगहों और गांवों का दौरा किया है और किसानों तथा आम लोगों से बात की। सभी ने वहां से चुनाव लड़ने के लिए स्वागत किया। अजहर ने ये भी कहा है कि वह ये नहीं सोचते हैं कि वह चुनाव हारेंगे या जीतेंगे। ऐसे में देखना होगा कि 2014 में मिली हार के बाद क्या पार्टी अजहर की इस बात को स्वीकार करती है या नहीं।

टॅग्स :मोहम्मद अज़हरुद्दीनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी