लाइव न्यूज़ :

पंजाब में मंत्री के भाई बने मोहाली नगर निगम के महापौर

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:49 IST

Open in App

मोहाली/होशियारपुर, 12 अप्रैल पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू सोमवार को मोहाली नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए।

अधिकारियों ने बताया कि अमरजीत सिंह सिद्धू के अलावा अमरीक सिंह सोमल और कुलजीत सिंह बेदी क्रमश: वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर निर्वाचित हुए।

फरवरी में मोहाली नगर निगम के 50 वॉर्डों के लिए चुनाव हुए थे। कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली थी।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि चार बार के पार्षद सुरिंदर कुमार शिंदा ने होशियारपुर नगर निगम के महापौर के रूप में सोमवार को शपथ ली। वहीं, प्रवीण सैनी और रंजीत चौधरी क्रमशः वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर निर्वाचित हुए।

शिंदा ने कहा कि वह होशियारपुर शहर के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां चल रही परियोजनाओं के साथ नए काम भी शुरु किए जाएंगे। पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु भी इस अवसर पर मौजूद थे।

फरवरी में कराए गए शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। कांग्रेस को बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला, पठानकोट, मोहाली निगम के चुनावों में जीत हासिल हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है