लाइव न्यूज़ :

मोहाली की अदालत ने चिकित्सकीय जांच के अनुरोध वाली अंसारी की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो अप्रैल मोहाली की एक अदालत ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की, उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन को लेकर जेल अधिकारियों को निर्देश देने के अनुरोध वाली एक याचिका खारिज कर दी है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) अमित बख्शी की अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय अंसारी की चिकित्सकीय जांच के संबंध में उसकी याचिका पर पहले ही विचार कर चुका है।

मोहाली अदालत के न्यायाधीश ने कहा, ‘‘26 मार्च को शीर्ष अदालत के फैसले के बाद रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं है जिसमें यह लगे कि आरोपी का फिर से कोई नया चिकित्सा संबंधी मामला हो।’’

न्यायाधीश ने 31 मार्च के अपने आदेश में लिखा कि आरोपी के इलाज के लिए बोर्ड के गठन का अलग से कोई आदेश पारित करने की जरूरत नहीं है।

अंसारी उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित है। उसे 2019 के कथित रंगदारी मामले में बुधवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत लाये जाने के वक्त वह व्हीलचेयर पर था।

अंसारी ने अपने वकील राज सुमेर सिंह के माध्यम से जेल अधिकारियों को उसकी ‘‘गंभीर बीमारियों और जटिलताओं’’ की चिकित्सकीय जांच का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दाखिल की थी।

वकील ने यह भी दावा किया कि आरोपी 29 मार्च 2020 को चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति से गुजरा था और तब से उसे ‘‘सीने में तेज दर्द’’ की शिकायत रहती है।

याचिका में कहा गया है कि अंसारी पहले से ही बीमार चल रहा है और उसे दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है। ऐसी आशंका है कि अगर उसे उचित चिकित्सकीय मदद नहीं दी गयी तो बीमारी से उसकी जान जा सकती है।

वकील ने अर्जी पर फैसला करने से पहले रूपनगर जेल अधीक्षक से जवाब मांगा है। अंसारी इसी जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र