लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया के जरिए हथियार बेचने वाले मॉड्यूल का भांडाफोड़, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों के जरिए अवैध तरीके से हथियार बेचने वाले मॉड्यूल का भांड़ाफोड़ करते हुए 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान हितेश राजपूत के रूप में हुई है जो राजस्थान के जोधपुर का निवासी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखने के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ फेसबुक पेज पर अवैध हथियार बेचे जा रहे हैं तथा इन पर हथियारों और गोला-बारूद की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, इस तरह से अवैध हथियार बेचने वाले समूहों में सबसे प्रमुख लॉरेंस बिश्नोई समूह है। उन्होंने कहा कि रोहिणी अदालत के एक कक्ष में गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद यह मामला अत्यंत अहम है और कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित फेसबुक प्रोफाइल की खोज की गई और यह पता चला कि राजपूत एक अलग प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर हथियारों को अवैध तरीके से बेच रहा है।

उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के जरिए राजपूत के सक्रिय प्रोफाइल की पहचान की गई और एक पुलिसकर्मी ने खरीदार बनकर फेसबुक पर उसके साथ सौदा किया तथा व्हाट्सऐप पर बातचीत की। आरोपी ने हथियारों का वीडियो साझा किया और उसके कहे मुताबिक अग्रिम राशि बैंक खाते में जमा करा दी गई।

पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि राजपूत को मंगलवार को हरियाणा के मानेसर से तब गिरफ्तार किया गया जब वह बाकी की रकम लेने आया था और उसके फोन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

राजपूत का संबंध राष्ट्रविरोधी तत्वों और पाकिस्तान से भी रहा है। वह आदतन अपराधी है और राजस्थान की विभिन्न जेलों में बंद रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह