लाइव न्यूज़ :

मोदी का त्रिपुरा दौरा चार जनवरी को, अगरतला हवाई अड्डे के नये टर्मिनल इमारत का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: December 25, 2021 23:17 IST

Open in App

अगरतला, 25 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी को यहां महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे के एक नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के लिए त्रिपुरा आएंगे। यह जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने शनिवार को दी।

देव ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

नये एकीकृत टर्मिनल इमारत (एनआईटीबी) का निर्माण 3,400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

देव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से एक फोन आया है जिसमें एमबीबी हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री के त्रिपुरा दौरे की पुष्टि की गई, जो पूर्वोत्तर में दूसरा सबसे व्यस्त है। इसके अलावा, वह उसी दिन विवेकानंद मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।’’

इससे पहले एएआई के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने 15 दिसंबर को टर्मिनल इमारत में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा किया था।

अधिकारियों ने कहा कि 20 चेक-इन काउंटरों के साथ एनआईबीटी एक दिन में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों सहित 1,200 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos