लाइव न्यूज़ :

मोदी का सात साल का शासन देश के लिए घातक रहा: नितिन राउत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:53 IST

Open in App

नागपुर, 30 मई महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने रविवार को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सात साल देश के लिए 'घातक' रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को टूटे वादों के बोझ और बढ़ती मंहगाई से दोचार होना पड़ा है।

नागपुर उत्तर से विधायक ने कहा कि पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं जबकि डीज़ल 90 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जिसका असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। वहीं, किसानों से वादा किया गया था कि उनकी आय 2022 तक दोगुनी हो जाएगी लेकिन वे बीज और उर्वरक की कीमतों में बढ़ोतरी का सामना कर रहे हैं।

राउत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि विपणन कानून और श्रम सुधार जनविरोधी हैं।

उन्होंने कहा, “केंद्र सभी मोर्चों पर विफल रहा है, चाहे वह कारोबार हो, कृषि हो, शिक्षा हो, जीडीपी हो, मंहगाई हो, अंतरराष्ट्रीय संबंध हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का सात साल का शासन देश के लिए घातक रहा है। इस सरकार ने लोगों को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके हाल पर छोड़ दिया। ”

इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिन में मोदी सरकार के खिलाफ नागपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में धरना प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!