लाइव न्यूज़ :

देहरादून में दिखा मोदी का कवि रूप

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:13 IST

Open in App

देहरादून, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को यहां कवि रूप दिखाई दिया जहां उन्होंने उत्तराखंड पर एक कविता सुनाई।

उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत गढवाली भाषा में कर यहां उपस्थित जनसमुदाय की सराहना पायी और वहीं समापन पर कविता सुनाकर खूब तालियां भी बटोरीं।

प्रधानमंत्री ने कविता की शुरूआती पंक्तियों में कहा, ‘‘जहां पवन बहे संकल्प लिए, जहां पर्वत गर्व सिखाते हैं, जहां ऊंचे-नीचे सब रस्ते भक्ति के सुर में गाते हैं, उस देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं और धन्य-धन्य हो जाता हूं।’’

मोदी का उत्तराखंड प्रेम जगजाहिर है और अपने पिछले भाषणों में उन्होंने कई बार प्रदेश को अपनी कर्मभूमि भी बताया है। अपने जीवन के शुरूआती दौर में उन्होंने केदारनाथ में लंबे समय तक प्रवास किया और साधना भी की। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने केदारनाथ जाकर वहां एक गुफा में बाबा केदार की साधना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां