लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस को भारत आमंत्रित करने का मोदी का फैसला एतिहासिक :कैथोलिक बिशप परिषद

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:18 IST

Open in App

कोच्चि, 30 अक्टूबर केरल कैथोलिक बिशप परिषद (केसीबीसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस की रोम में हुई मुलाकात का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि पोप को भारत आमंत्रित करने का फैसला ऐतिहासिक है।

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली गये प्रधानमंत्री मोदी ने रोमन कौथोलिक चर्च के प्रमुख को भारत आने का न्योता दिया है।

केसीबीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पोप फ्रांसिस को भारत आमंत्रित करना ऐतिहासिक फैसला है और यह दुनिया के देशों के बीच भारत के कद को बढ़ाएगा। उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे ईसाई धर्म और अन्य धर्मों के अनेक पंथों के बीच संबंधों को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।’’’

केसीबीसी के अध्यक्ष कार्डिनल एम जॉर्ज एलेनचेरी ने कहा कि समस्त भारतीय, खासतौर पर ईसाई धर्मावलंबी मोदी के पोप को दिये गये निमंत्रण के बारे में जानकर प्रसन्न हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पोप जल्द भारत की यात्रा करेंगे। पोप की यात्रा बहुलवादी भारत में भाईचारा और सहयोग को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?