लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने को लेकर मोदी का दावा गुमराह करने वाला: सोज

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:00 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कथित रूप से किए गए इस दावे को ‘गुमराह’ करने वाला बताया कि जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को राज्य के लोगों के फायदे के लिए रद्द किया गया है।

सोज ने एक बयान में कहा, “ यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में एक भ्रामक बयान दिया कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में अनुच्छेद 370 को रद्द किया था।”

उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर के लोगों को कैसे हल्के में ले सकते हैं जो संविधान के अनुच्छेद 370 को अवैध रूप से रद्द करने पर वास्तव में काफी परेशान हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान के विशेष प्रावधान को रद्द करने का सबसे ‘खराब पहलू’ यह है कि केंद्र सरकार ने यह गलत कानून खुद बनाया था जबकि जम्मू कश्मीर के लोग इस समझौते में पहला पक्ष बनते हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि जम्मू-कश्मीर के लोग ‘एकतरफा असंवैधानिक उपाय’ को लेकर ‘बहुत गुस्सा’ हैं।

सोज ने कहा, “ जम्मू कश्मीर के लोग पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 में निहित राज्य की स्वायत्तता की बहाली के लिए संघर्ष करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया