लाइव न्यूज़ :

मोदी का सपा पर हमला, कहा- ‘लाल टोपी’ वाले उत्तर प्रदेश के लिए ‘खतरे की घंटी’

By भाषा | Updated: December 7, 2021 14:56 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), सात दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला करते हुए कहा कि अपनी तिजोरी भरने और आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाह रहे ‘लाल टोपी’ वाले लोग उत्तर प्रदेश के लिए ‘खतरे की घंटी’ हैं।

प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर एम्स के लिए जमीन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया और कहा, ‘‘लोहिया जी और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों और अनुशासन को यह लोग कब से छोड़ चुके हैं। आज पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है कि ‘लाल टोपी’ वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है।’’

मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए। घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले ‘यूपी के लिए रेड अलर्ट’ हैं, यानी ‘खतरे की घंटी’ हैं।’’ गौरतलब है कि लाल टोपी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहचान है।

मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान नहीं भूल सकते कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार से पहले की जो सरकारें थीं, उन्होंने कैसे गन्ना किसानों को पैसे के भुगतान में रुला दिया था। किस्तों में जो पैसा मिलता था, उसमें भी महीनों का अंतर होता था। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों को लेकर कैसे-कैसे खेल होते थे। क्या-क्या घोटाले किए थे। इससे पूरे उत्तर प्रदेश के लोग अच्छी तरह परिचित हैं।’’

मोदी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हमारी डबल इंजन की सरकार आपकी सेवा करने में जुटी है। आपको विरासत में जो मुसीबतें मिली हैं, हम नहीं चाहते कि वह मुसीबतें विरासत में आपकी संतानों को मिलने की नौबत आये। पहले की सरकारों के वह दिन भी देश ने देखे हैं जब अनाज होते हुए भी गरीबों को नहीं मिलता था। आज हमारी सरकार ने सरकारी गोदाम गरीबों के लिए खोल दिए हैं। और योगी जी पूरी ताकत से हर घर तक अन्न पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को हो रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘आज माफिया जेल में हैं और निवेशक दिल खोलकर उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। यही ‘डबल इंजन का डबल विकास’ है। इस पर जनता को विश्वास है और हमें उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद आगे भी मिलता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए