लाइव न्यूज़ :

मोदी की मुस्लिम विरोधी की गलत छवि बनाई गयी: रामदास अठावले

By भाषा | Updated: June 4, 2019 03:45 IST

उन्होंने कहा कि हर सरकार के लिए जरूरी है कि हर भारतीय नागरिक की मदद करें चाहे वे किसी भी धर्म के हों। पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर अठावले ने कहा कि भारत उसके साथ दोस्ती नहीं कर सकता क्योंकि वह भारत को अपना शत्रु मानता है। 

Open in App

भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि गलत तरह से मुस्लिम विरोधी की बनाई गयी है और वह विकास की राजनीति में भरोसा रखते हैं। अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने के बजाय विपक्ष का नेता बनने का सपना देखना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने रहें क्योंकि इससे ‘भाजपा और नरेंद्र मोदी जी’ को लाभ होगा। अठावले ने सोमवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री के रूप में कामकाज संभाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की छवि गलत तरह से मुस्लिम विरोधी की पेश की गयी है। वह ऐसे नहीं हैं।

अठावले ने कहा, ‘‘मोदीजी की मुस्लिम विरोधी छवि 2002 के गोधरा दंगों के बाद बनाई गयी जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैंने उनकी फिल्म देखी है और उसमें दिखाया गया चरित्र मुस्लिम विरोधी नहीं है। मोदीजी जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि विकास पर आधारित राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। लोग भी यह समझते हैं और इसलिए देश के करीब 50 प्रतिशत मुसलमानों ने उनके लिए मतदान किया। मोदी मुस्लिम विरोधी और दलित विरोधी नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि हर सरकार के लिए जरूरी है कि हर भारतीय नागरिक की मदद करें चाहे वे किसी भी धर्म के हों। पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर अठावले ने कहा कि भारत उसके साथ दोस्ती नहीं कर सकता क्योंकि वह भारत को अपना शत्रु मानता है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया