मोदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:27 IST2021-05-16T20:27:47+5:302021-05-16T20:27:47+5:30

मोदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
पुडुचेरी, 16 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है जो कोविड-19 से संक्रमित हैं।
उपराज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन के कार्यालय की तरफ से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को उन्हें फोन किया और रंगास्वामी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
रंगास्वामी सात मई को केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
बहरहाल वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रबंधन और संक्रमण दर, अस्पतालों में ऑक्सीजन बिस्तर की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।