मोदी ने नीतीश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:23 IST2021-03-01T14:23:33+5:302021-03-01T14:23:33+5:30

Modi wishes birthday to Nitish | मोदी ने नीतीश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मोदी ने नीतीश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, एक मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। वह बिहार में जनता दल (यू), भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi wishes birthday to Nitish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे