मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
By भाषा | Updated: March 31, 2021 14:41 IST2021-03-31T14:41:38+5:302021-03-31T14:41:38+5:30

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
नयी दिल्ली, 31 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से बात की और उनके व उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
देवेगौड़ा ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी चेन्नम्मा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।