लाइव न्यूज़ :

मोदी सोमवार को वर्षा जल संचयन अभियान की शुरुआत करेंगे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ‘‘जल शक्ति अभियान: कैच द रैन’’ यानी वर्ष जल संचयन अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से इस अभियान के सिलसिले में आयोजित एक समारोह के दौरान मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और मध्‍य प्रदेश तथा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्रियों के बीच केन-बेतवा संपर्क परियोजना क्रियान्वित करने संबंधी समझौता-ज्ञापन पर भी हस्‍ताक्षर किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नदियों को जोड़ने की राष्‍ट्रीय योजना के तहत यह पहली परियोजना होगी।

पीएमओ के मुताबिक ‘‘जल शक्ति अभियान: कैच द रैन’’ कार्यक्रम के तहत वर्षा जल संचयन अभियान देश भर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा और इसका नारा होगा ‘‘जहां भी गिरे और जब भी गिरे, वर्षा का पानी इकट्ठा करें’’।

इस अभियान को 22 मार्च से 30 नवबंर तक लागू किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘लोगों के सहयोग से इस अभियान को गांव-गांव में जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा ताकि बारिश के पानी का संचयन सुनिश्चित हो और भूजल स्‍तर बेहतर बने।’’

प्रधानमंत्री द्वारा अभियान की शुरुआत करने के बाद चुनावी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर सभी राज्यों के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों की सभी ग्राम सभाओं की बैठक होगी और वर्षा जल संचयन के बारे में चर्चा होगी।

ग्राम सभाओं की ओर से जल शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन