लाइव न्यूज़ :

मोदी रविवार को गोवा पहुंचेंगे, मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 दिसंबर को गोवा का दौरा करेंगे, जहां वह गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुक्ति दिवस समारोहों में भाग लेंगे।

गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘‘ऑपरेशन विजय’’ के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वह पुनर्निर्मित अगौड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी खंड और न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोपा विमानतल पर विमानन कौशल विकास केंद्र और मडगांव के डेबोलिम-नावेलिम में एक गैस सब-स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।

मोदी विधि शिक्षा और शोध संबंधी इंडिया इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।

ज्ञात हो कि गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

'गोवा मुक्ति दिवस' भारतीय सेना द्वारा पुर्तग़ालियों के अधिकार से गोवा को मुक्त कराने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू