लाइव न्यूज़ :

मोदी मंगलवार को महोबा जिले से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे

By भाषा | Updated: August 9, 2021 23:14 IST

Open in App

लखनऊ, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से महोबा जिले से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण के 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि वह इस योजना के पहले चरण के विभिन्न राज्यों के पांच लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बातचीत भी करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के प्रथम चरण में राज्य के गरीब परिवारों को कुल एक करोड़ 47 लाख 43 हजार 862 एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी महोबा की पुलिस लाइन के परेड मैदान में आयोजित जैव ईंधन प्रदर्शनी की भी शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे