लाइव न्यूज़ :

मोदी तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश सम्मेलन और प्रदर्शनी (री-इनवेस्ट 2020) का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा है कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 26-28 नवंबर को इस सम्मेलन का आयोजन करेगा ।

‘री-इनवेस्ट 2020’ का विषय ‘इन्नोवेशन फॉर सस्टेनेबल ट्रांजिशन’ होगा और नवीन तथा भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के संबंध में इसमें विचार-विमर्श होगा। इस क्षेत्र से जुड़े निर्माताओं, निवेशकों और नवोन्मेष करने वालों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

बयान में कहा गया कि मंत्री स्तर के 75 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडल, उद्योगों के 1,000 से ज्यादा कारोबारी और 50,000 प्रतिनिधियों के इसमें हिस्सा लेने की संभावना है।

इसका मकसद नवीन ऊर्जा को लेकर वैश्विक प्रयासों को गति देना और भारतीय ऊर्जा क्षेत्र के हितधारकों के साथ वैश्विक निवेश समुदाय को जोड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह