लाइव न्यूज़ :

मोदी अपने गृहनगर वडनगर के पुनर्निर्मित स्टेशन का शुक्रवार को करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 23:17 IST

Open in App

गांधीनगर, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे, जहां वह बचपन में चाय बेचते थे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा मोदी का गृहनगर है।

पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि चूंकि वडनगर शहर ‘‘धरोहर सर्किट’’ में आता है, इसलिए वहां के रेलवे स्टेशन की इमारत को 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लुक दिया गया है।

गुजरात सरकार के अधिकारियों ने कहा कि नवीनीकृत रेलवे स्टेशन के अलावा, मोदी कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसमें पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर निर्मित एक पांच सितारा होटल और अहमदाबाद में साइंस सिटी में कुछ नए आकर्षण शामिल हैं।

झा ने कहा कि ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान मोदी गांधीनगर-वरेथा मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। झा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वडनगर रेलवे स्टेशन उस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों में से एक है। चूंकि यह हेरिटेज सर्किट का भी हिस्सा है, इसलिए पर्यटन मंत्रालय ने मौजूदा स्टेशन की इमारत और उसके प्रवेश द्वार को हेरिटेज लुक देने के लिए 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वरेथा मेहसाणा जिले का एक छोटा सा गांव है और प्रसिद्ध तरंगा हिल के करीब है, जो एक लोकप्रिय पर्यटक के साथ-साथ धार्मिक स्थान भी है। अभी तक मेहसाणा स्टेशन तरंगा पहाड़ी से मीटर गेज रेलवे लाइन के माध्यम से जुड़ा हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि तरंगा हिल तक ब्रॉड गेज लाइन बिछाना तकनीकी रूप से संभव नहीं था, इसलिए हमने गेज को पहाड़ी से सिर्फ 3 किलोमीटर पहले वरेथा तक बदल दिया। शुक्रवार को, प्रधानमंत्री उस 54 किलोमीटर खंड का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे ब्रॉड गेज में परिवर्तित कर दिया गया है और इस लाइन को विद्युतीकृत भी कर दिया गया है।’’

वडनगर रेलवे स्टेशन के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के पिता दामोदरदास मोदी की चाय की दुकान थी। बचपन के दिनों में, मोदी स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी