लाइव न्यूज़ :

जम्मू से लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे मोदी, 2014 में वैष्णो देवी से की थी शुरुआत

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 5, 2019 02:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर रियासत के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 15 जनवरी को राज्य के एक दिवसीय दौरे को प्रधानमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देविजयपुर में एम्स के शिलान्यास समारोह को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चिंतित भी हैं क्योंकि यह स्थल भारत-पाक सीमा से मात्र 7 किमी की दूरी पर है तो हवाई दूरी 2 किमी है। इस क्षेत्र में आतंकी कई बार घुसपैठ कर अपनी उपस्थिति दर्शा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए जम्मू को ही चुनने जा रहे हैं। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने वैष्णो देवी से चुनावी रैलियों की शुरुआत कर चुनावी बिगुल बजाया था। इस बार वे जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरूआत भी करेंगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर रियासत के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 15 जनवरी को राज्य के एक दिवसीय दौरे को प्रधानमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। मोदी दौरे के साथ ही जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान जम्मू के विजयपुर में प्रतिष्ठित एम्स परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वहां पर प्रधानमंत्री की भव्य रैली भी होगी।

यहीं से प्रधानमंत्री आनलाइन जम्मू-अखनूर फोर लेन परियोजना, लद्दाख विश्वविद्यालय, सुंदरबनी डिग्री कालेज, अखनूर में इंद्रपत्तन पुल, उधमपुर में देविका नदी के सुंदरीकरण कार्य, शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा रटले पनबिजली और चिनैनी-सुद्ध महादेव वैकल्पिक राजमार्ग आदि परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

रैना के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव से उनकी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के दौरे पर चर्चा हुई। राम माधव ने प्रधानमंत्री से इस संबंध में बात की और उन्होंने दौरे को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।

विजयपुर में एम्स के शिलान्यास समारोह को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चिंतित भी हैं क्योंकि यह स्थल भारत-पाक सीमा से मात्र 7 किमी की दूरी पर है तो हवाई दूरी 2 किमी है। इस क्षेत्र में आतंकी कई बार घुसपैठ कर अपनी उपस्थिति दर्शा चुके हैं।

याद रहे जम्मू-पठानकोट हाईवे पर आतंकवादी कई बार हमले कर चुके हैं। ऐसे इलाके में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही हैं यहां से पहले भी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें हो चुकी हैं। इन इलाकों में सीमा सुरक्षा बल व राज्य पुलिस के जवान मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं। गत दिनों सीमा सुरक्षाबल जम्मू फ्रंटियर की कमान संभालने वाले आईजी एनएस जम्वाल लगातार सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा ले रहे हैं। सीमांत क्षेत्र के निवासियों को भी कड़ी चौकसी बरतने की एहतियात दी गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं