लाइव न्यूज़ :

मोदी सोमवार को पहली चालक रहित ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से भारत में परिवहन और यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।

दिल्ली मेट्रो ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि नयी पीढ़ी की इन रेलगाड़ियों के परिचालन से दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (डीएमआरसी) विश्व के उन ‘‘सात प्रतिशत मेट्रो नेटवर्क के विशिष्ट समूह’’ में शामिल हो जाएगा जो चालक रहित परिचालन की सेवाएं दे रहे हैं।

बयान के मुताबिक 37 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बोटेनिकल गार्डन के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद 57 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच 2021 के मध्य तक चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डेन) पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का उद्घाटन करेंगे।’’

इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नयी पीढ़ी की इन सेवाओं की व्यावसायिक शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि होगी और उद्घाटन के अगले दिन शुरू कर दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि चालकरहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी जिसमें मानवीय हस्तक्षेप कम से कम होगा वहीं मानवीय त्रुटियों की आशंकाएं भी कम होंगी।

पिंक लाइन पर 2021 के मध्य तक मानव रहित मेट्रो का परिचालन शुरू होने की संभावना है। इसके साथ चालकरहित मेट्रो परिचालन का नेटवर्क लगभग 94 किलोमीटर हो जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरी तरह से लागू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकेगा।

यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया