लाइव न्यूज़ :

मोदी बृहस्पतिवार को पुडुचेरी में कई विकास परियोजनाओ का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे

By भाषा | Updated: February 24, 2021 13:29 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 फरवरी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का दौरा करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह भाजपा की ओर से आयोजित एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

पुडुचेरी भाजपा के अध्यक्ष स्वामीनाथन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह 10.30 बजे यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सीधे जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पहुंचेंगे जहां वे विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पिछले तीन सालों में प्रधानमंत्री का यह पुडुचेरी का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 2018 में उन्होंने निकटवर्ती विल्लुपुरम जिले में ऑरोविले अंतरराष्ट्रीय परियोजना का दौरा किया था और इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री का यह दौरान ऐसे समय में हो रहा है जब प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। कांग्रेस की अगुवाई वाली यहां की राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे वी नारायणसामी ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

उनके इस्तीफे के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। ऐसे में यहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना बड़ गई है।

पुडुचेरी में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू