लाइव न्यूज़ :

मोदी लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से बृहस्पतिवार को करेंगे वार्ता

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली,17 नवंबर भारत और लक्जमबर्ग के बीच वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को होने वाले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने समकक्ष जेवियर बेटेल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसके मुताबिक यह भारत और लक्जमबर्ग के बीच पिछले दो दशकों इस प्रकार का पहला सम्मेलन होगा जिसमें सिर्फ दोनों शामिल रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेता इस दौरान कोविड-19 के बाद के विश्व की स्थिति को लेकर भारत और लक्जमबर्ग के बीच सहयोग को मजबूती प्रदान करने सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता आपसी हित से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’

भारत और लक्जमबर्ग के बीच हाल के वर्षों में उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान का सिलसिला जारी रहा है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अब तक तीन बार मुलाकातें भी हो चुकी हैं।

लक्जमबर्ग विश्व के प्रमुख वित्तीय केंद्रों में एक है। कई भारतीय कंपनियों ने लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज में ‘‘ग्लोबल डिपाजटॉरी रिसीट’’ के माध्यम से वित्तीय संसाधन जुटाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos