लाइव न्यूज़ :

मोदी अपने स्वीडिश समकक्ष के साथ करेंगे शिखर वार्ता

By भाषा | Updated: March 4, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने स्वीडिश समकक्ष स्टीफन लोफवेन के साथ डिजिटल माध्यम से शिखर वार्ता करेंगे और इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक दोनों नेता कोविड-19 के बाद आपसी सहयोग को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच साल 2015 के बाद यह पांचवां संवाद होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत और स्वीडन के बीच लोकतंत्र, आजादी, अनेकता और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय सीमा के साझा मूल्यों पर आधारित गहरे और दोस्ताना संबंध हैं। व्यापार और निवेश, नवोन्मेष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ ही शोध और विकास के क्षेत्र में दोनों देशों में करीबी सहयोग है।’’

लगभग 250 स्वीडिश कपंनियां स्वास्थ्य व जीवन विज्ञान, ऑटो उद्योग, स्वच्छ तकनीक, रक्षा, भारी मशीन और उपकरण के क्षेत्रों में सक्रियता से काम कर रही हैं।

स्वीडन में भी लगभग 75 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं।

बयान में कहा गया कि शिखर वार्ता के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। साथ ही कोविड-19 के बाद आपसी सहयोग को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

स्वीडिश सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों नेता कोविड-19 के बाद आपसी सहयोग को और मजबूत करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री लोफवेन ने कहा, ‘‘मैं कल होने वाली शिखर वार्ता का इंतजार कर रहा हूं। अन्य मुद्दों के अलावा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई और इसके बाद अधिक लचीले, टिकाऊ और समान समाज के निर्माण की दिशा में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।’’

उन्होंने कहा कि जलवायु, नवोन्मेष और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को लेकर कई पहलों पर भी चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में स्टॉकहोम का दौरा किया था। स्वीडन के प्रधानमंत्री लोफवेन ने 2016 में का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो