लाइव न्यूज़ :

मोदी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक, कोरोना पर चर्चा संभव

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जा सकती है।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक डिजीटल माध्यम से शुक्रवार को सुबह हो सकती है।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री शीर्ष सरकारी अधिकारियों, दवा निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों, ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, थल सेना और वायु सेना प्रमुखों सहित अन्य प्रमुख लोगों से वार्ता कर कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह