लाइव न्यूज़ :

मोदी 25 फरवरी को तमिलनाडु में करेंगे भाजपा का चुनावी शंखनाद

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:50 IST

Open in App

कोयंबटूर, 15 फरवरी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के 12 जिलों के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यसमिति के सदस्यों के साथ एक बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनसभा के स्थान और समय की जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने रविवार को तमिलनाडु का दौरा किया था और स्वदेश निर्मित अर्जुन टैंक सेना को सौंपा था। इसके अलावा उन्होंने कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की तो कई रेल सहित विभिन्न क्षेत्र की परियोजनाओं को उन्होंने शिलान्यास भी किया।

मुरुगन ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 21 फरवरी को राज्य का दौरा करेंगे और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

राज्य की सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन किए जाने संबंधी एक सवाल पर मुरुगन ने कहा कि हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के अपने दौरों में इस बारे में पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सीटों को तालमेल कर लिया जाएगा और विधानसभा में भाजपा के प्रतिनिधियों की संख्या दहाई अंकों में होगी। राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का एक भी सदस्य नहीं है।

ज्ञात हो कि पिछले महीने नड्डा ने तमिलनाडु का दौरा किया था और कहा था कि राज्या में भाजप अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अन्नाद्रमुक के साथ किया था।

राज्य विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया