लाइव न्यूज़ :

मोदी 22 जनवरी को असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: January 20, 2021 18:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री इस समारोह को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे और वर्ष 2020 में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री व डिप्लोमा की उपाधि प्रदान करेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘दीक्षांत समारोह मिश्रित तरीके से संपन्न होगा जिसमें कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सिर्फ शोध छात्र और मेधावी छात्र ही अपनी डिग्रियां और स्वर्ण पदक लेने के लिए उपस्थित रहेंगे।’’

शेष छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से डिजिटल माध्यम से डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह में कुल 1218 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और तेजपुर के सांसद पल्लब लोचन दास भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

विश्वविद्यालय ने बताया कि असम के राज्यपाल और तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जगदीश मुखी इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे और छात्रों को डिजिटल तौर पर डिग्री व डिप्लोमा प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो