लाइव न्यूज़ :

छत्तीस घंटे में 5000 किमी की यात्रा कर चार राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे मोदी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच चार चुनावी राज्यों में 36 घंटे के भीतर पांच हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी का सफर करेंगे।

भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली से असम, असम से पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु और तमिलनाडु से केरल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे 36 घंटे में 5,000 किमी से अधिक का सफर और चार राज्यों में चुनाव प्रचार। यही है परिश्रम की पराकाष्ठा। नमन!’’

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री आज सुबह दिल्ली से सीधे असम के कोकराझार पहुंचे और वहां लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने दिन की पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के जयनगर पहुंचे। वहां पौने तीन बजे के करीब उन्होंने एक जनसभा और फिर तकरीबन साढ़े चार बजे राज्य के उलुबेरिया में चुनावी रैली को संबोधित किया।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल से बृहस्पतिवार को ही तमिलनाडु के मदुरै पहुंचेंगे और वहां स्थित मीनाक्षी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

अगले दिन प्रधानमंत्री मदुरै में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। राज्य में छह अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन का मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन से है।

रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री केरल के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है 30 मार्च को प्रधानमंत्री ने केरल के पालक्काड और तमिलनाडु के धारापुरम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह