लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: मोदी महाराष्ट्र में नौ चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:15 IST

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भगवा गठबंधन के एक और स्टार प्रचारक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 रैलियों को संबोधित करेंगे और इसकी शुरूआत इसी सप्ताह लातूर जिले से करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में नौ रैलियों को संबोधित करेंगे इसके बाद वह परली(बीड जिला), सतारा और पुणे में 17 अक्टूबर को जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में नौ रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भगवा गठबंधन के एक और स्टार प्रचारक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 18 रैलियों को संबोधित करेंगे और इसकी शुरूआत इसी सप्ताह लातूर जिले से करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पूर्व निजी सहायक अभिमन्यु पवार लातूर जिले में औसा से भाजपा उम्मीदवार हैं । भाजपा सूत्रों ने बताया कि मोदी 13 अक्टूबर को उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में रैली से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद उसी दिन विदर्भ के भंडारा जिले के सकोली में उनकी दूसरी जनसभा होगी।

मोदी 16 अक्टूबर को अकोला, परतुल (जालना जिला) और पनवेल (नवी मुंबई) में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे । इसके बाद वह परली(बीड जिला), सतारा और पुणे में 17 अक्टूबर को जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया