लाइव न्यूज़ :

मोदी को अमेरिका के 'समिट फॉर डेमोक्रेसी' में आमंत्रित किया गया: सूत्रों ने बताया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा बुलाये गये ‘समिट फॉर डेमोक्रेसी’ में आमंत्रित किया गया है और उनके ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार नौ और 10 दिसंबर को, राष्ट्रपति बाइडन लोकतंत्र के लिए दो सम्मेलनों में से पहले की मेजबानी करेंगे। इन सम्मेलनों के जरिये सरकार, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के नेताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के नवीनीकरण के वास्ते एक सकारात्मक एजेंडा तैयार करने और सामूहिक कार्यवाही के माध्यम से आज लोकतंत्रों के सामने आने वाले सबसे बड़े खतरों से निपटने के लिए एक साथ लाया जायेगा।

सूत्रों ने कहा कि भारत को ‘समिट फॉर डेमोक्रेसी’ के लिए आमंत्रित किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी के ऑनलाइन बैठक में भाग लेने की संभावना है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका के लिए, सम्मेलन विभिन्न प्रकार के लोगों को सुनने, सीखने और उनके साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, जिनका समर्थन और प्रतिबद्धता वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था के नवीनीकरण के लिए महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे