पूरे कृषि व्यापार को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं मोदी: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:17 IST2021-02-13T15:17:48+5:302021-02-13T15:17:48+5:30

Modi wants to hand over entire agricultural business to his two friends: Rahul Gandhi | पूरे कृषि व्यापार को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं मोदी: राहुल गांधी

पूरे कृषि व्यापार को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं मोदी: राहुल गांधी

जयपुर, 13 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह देश की चालीस प्रतिशत जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं।

राहुल गांधी राजस्थान के अपने दौरे के दूसरे दिन अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है। 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है। कृषि का व्यापार हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों का व्यापार है। इसमें किसान, छोटे व्यापारी, मजदूर सब भागीदार हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि यह पूरा का पूरा व्यापार उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए। इन कृषि कानूनों का यही लक्ष्य है। मोदी जी चाहते हैं कि जो आपका है जो 40 प्रतिश हिंदुस्तान का है वह सिर्फ दो लोगों के हाथ में चला जाएगा।'

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लेकिन किसान कह रहा है कि हम मर जाएंगे लेकिन हम ये नहीं होने देंगे, कभी नहीं होने देंगे।’’

ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह मत सोचिए कि सिर्फ किसान बोल रहा है। किसान के पीछे मजदूर है, मजदूर के साथ छोटा व्यापारी खड़ा है। अगर ये कानून लागू हो गए तो इसका नकसाान सिर्फ किसानों को नहीं होगा। सबके सब बेरोजगार हो जाएंगे।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अब मैं कह रहा हूं कि इन तीन कानूनों से हिंदुस्तान के सबसे बड़े व्यापार को हिंदुस्तान की 40 प्रतिशत जनता से छीनने का काम किया जा रहा है।’’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के तमात बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi wants to hand over entire agricultural business to his two friends: Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे