लाइव न्यूज़ :

मोदी चाहते थे कि 2019 में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा, राकांपा गठबंधन कर ले: पवार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:05 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 30 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि 2019 में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राकांपा साथ आ जाए लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि ‘‘यह संभव नहीं है।’’

पवार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता के लिए ‘बेताब’ थी और इसके लिए ‘किसी का भी हाथ पकड़ने के लिए तैयार थी।’ शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है।

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस के साथ राज्य में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का गठन किया।

बुधवार को मराठी दैनिक ‘लोकसत्ता’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, पवार से पूछा गया कि 2019 के राज्य के चुनाव के बाद चर्चा के दौरान क्या उन्होंने मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से कहा था कि अगर भाजपा मुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस को हटा दे तो राकांपा और भाजपा एक साथ आ सकते हैं। इस पर पवार ने कहा कि यह सच है कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी।

पवार ने कहा, ‘‘उनकी (प्रधानमंत्री) इच्छा थी कि हम (राकांपा और भाजपा) साथ आएं। हालांकि, मैं उनके (प्रधानमंत्री के) कार्यालय गया और उनसे कहा कि यह संभव नहीं है। मैंने उनसे कहा कि हम उन्हें अंधेरे में नहीं रखना चाहते। हमारा रुख अलग है।’’ प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, पवार ने कहा कि मोदी ने उनसे ‘इस पर सोचने’’ के लिए कहा।

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद करीब 90 दिनों तक सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा होगा कि ऐसा करने से (राकांपा के साथ गठजोड़ करके) राज्य में एक स्थिर सरकार बन सकती है।

यह पूछे जाने पर कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न कथित घोटालों को लेकर राकांपा को निशाना बनाने वाली भाजपा ने उसी पार्टी से मदद मांगी थी, इस बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि भाजपा ने राकांपा से मदद मांगी।

उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और राकांपा के बीच कई बैठकों के दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी। पवार ने कहा, ‘‘शायद, भाजपा नेतृत्व ने सोचा था कि इस स्थिति का फायदा उठाया जा सकता है और यहीं उन्होंने संभावना तलाशने की कोशिश की।’’

पवार ने 2019 के राज्य चुनावों के बाद अपने एक बयान को भी याद किया कि अगर फडणवीस के पास सरकार बनाने के लिए कुछ विधायकों की कमी है तो राकांपा इस बारे में गंभीरता से सोचेगी। उन्होंने कहा कि इसने ‘‘शिवसेना और भाजपा के बीच की खाई को और चौड़ा किया।’’ इसके बाद शिवसेना को यकीन हो गया भाजपा नेता फडणवीस कोई कदम उठाएंगे।

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया कि 2019 में, भाजपा सत्ता के लिए ‘‘बेताब’’ थी और इसलिए, वह ‘‘किसी का भी हाथ थामने’’ के लिए तैयार थी। राउत ने नासिक में संवाददाताओं से कहा कि अगर शरद पवार ऐसा कह रहे हैं, तो यह सच होना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवार से महाराष्ट्र में सत्ता के लिए दावा पेश करने का आग्रह किया था।

राउत ने कहा, ‘‘हमारे बीच (एमवीए भागीदारों) पारदर्शिता थी। हमें पता था कि कौन किससे बात कर रहा है और इसलिए, भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के अपने प्रयास में सफल नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह