लाइव न्यूज़ :

मोदी ने कच्छ के रण में की चहल कदमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:39 IST

Open in App

कच्छ (गुजरात), 15 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना एक दिवसीय कच्छ दौरा पूरा करने से पहले मंगलवार को धोर्डो में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान जाने माने गुजराती लोक कलाकार ओस्मान मीर और गीता रबारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला की शानदार छंटा बिखेरी।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद केंद्रों का भी मुआयना किया। रण उत्सव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रण के मध्य में इस प्रकार के केंद्र लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ के रण में चहलकदमी भी की। कच्छ के रण को ‘‘श्वेत रण’’ भी कहा जाता है।

रण उत्सव के आयोजन के पीछे गुजरात के इस सीमावर्ती जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य है। इसकी शुरुआत मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में की थी।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में पानी के खारापन दूर करने का संयत्र, सौर और पवन ऊर्जा पर आधारित मिश्रित नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और पूरी तरह स्‍वचालित दुग्‍ध प्रसंस्‍करण तथा पैकेजिंग संयंत्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो