लाइव न्यूज़ :

मोदी दूसरों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं : सिब्बल

By भाषा | Updated: October 2, 2021 23:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य लोगों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं हैं और देश जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, उसके मूल में यही बात है।

''मोदी के युग में भारत'' विषय पर यहां गिरीश पटेल स्मृति व्याख्यान देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेंट्रल विस्टा जैसी परियोजना की लोकतंत्र के लिए तब तक कोई प्रासंगिकता नहीं है जब तक कि कोई '‘राष्ट्र की आकांक्षाओं और आत्मा को समझने में सक्षम न हो जो बदलाव के लिए पुकार कर रही है।''

उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र, इस इमारत के अंदर लोगों के बीच होने वाला परिसंवाद, जो देश की विविध आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता हैं। आप जैसा चाहे वैसे ढांचे का निर्माण कर सकते हैं, लेकिन जब तक आप बदलाव के लिए पुकार रही एक राष्ट्र की आकांक्षाओं और आत्मा को समझने में सक्षम नहीं होते, आप कभी लोकतंत्र नहीं चला पाएंगे।''

सिब्बल ने कहा, ''मोदी युग के साथ समस्या यह है कि वह दूसरों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं हैं और इसलिए हम मुश्किल में हैं।''

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नारे ''न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन'' के विपरीत, वास्तव में हमारे पास ''अधिकतम सरकार, शून्य शासन'' है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल