लाइव न्यूज़ :

मोदी ने नेतन्याहू से कहा : भारत आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी संसाधनों को झोंक देगा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और 29 जनवरी को इजरायल के दूतावास पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस आतंकी घटना को अंजाम देने वालों को सजा दिलाने के लिए भारत अपने सारे संसाधनों को झोंक देगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नेतन्याहू से फोन पर हुई वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत इजरायली राजनयिकों और उनके परिसरों की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व देता है।

बयान में कहा गया, ‘‘इस सिलसिले में दोनों देशों की जांच एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय पर दोनों नेताओं ने संतुष्टि जताई।’’

दोनों नेताओं ने इस वार्ता के दौरान अपने-अपने देशों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की प्रगति पर चर्चा की और इस दिशा में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर शुक्रवार की शाम कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं।

धमाका उस समय समय हुआ था जब वहां से कुछ किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के सपमान के तौर पर होने वाला 'बीटिंग रीट्रिट' कार्यक्रम चल रहा था जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं