लाइव न्यूज़ :

मोदी 22 फरवरी को असम, बंगाल का दौरा करेंगे, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वह तेल व गैस क्षेत्र के साथ रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी सोमवार को पहले असम के धेमाजी में आयोजित एक समारोह में तेल व गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उसके बाद पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

असम में प्रधानमंत्री जिन तेल व गैस परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे उनमें बोंगाईगांव स्थित इंडियन ऑयल की इंडमैक्स (आईएनडीएमएएक्स) इकाई, डिब्रूगढ़ के मधुबन स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड का सहायक टैंक फार्म और तिनसुकिया के हेबेडा गांव का गैस कंप्रेसर स्टेशन शामिल है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज की अधारशिला भी रखेंगे।

पीएमओ के मुताबिक इन परियोजनाओं से ऊर्जा सुरक्षा और समृद्धि के क्षेत्र में एक युग की शुरुआत होगी और इनसे स्थानीय युवकों के लिए रोजगार की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

इस अवसर पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नोआपाड़ा और दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो की विस्तारित सेवा का उद्घाटन करेंगे और इस खंड पर हरी झंडी दिखाकर पहली ट्रेन को रवाना करेंगे। लगभग 4.1 किलोमीटर लंबे इस विस्तारित खंड के निर्माण पर 464 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह पूरा खर्च केंद्र सरकार ने वहन किया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री दक्षिण पूर्व रेलवे के 132 किलोमीटर लंबे खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना के तहत कलाईकुंडा और झाड़ग्राम के बीच 30 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन करेंगे। कलाईकुंडा और झाड़ग्राम के बीच चार स्टेशनों को पुन:विकसित किया गया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्वी रेलवे के हावड़ा- बैंडेल-अजीमगंज खंड के तहत अजीमगंज और खारगराघाट रोड के बीच दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही वह डानकुनी और बारुईपाड़ा के बीच चौथी लाइन और रसूलपुर और मागरा के बीच तीसरी रेल लाइन सेवा का लोकार्पण करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक इन परियोजनाओं से लोगों को समय की बचत के साथ बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

असम और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में जहां भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है, वहीं पश्चिम बंगाल में उसका लक्ष्य सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं